डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14.09.2026 को श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के कुशल नेतृत्व मे थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कुल्लियातुत तैयबत निस्वान कॉलेज की छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर
1. म0उ0नि0 मीरा वर्मा
2. म0का0 रेनू
3. का0 मनु कुमार साह
