डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान महोदय ने सभी आरक्षियों को पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए जनता के साथ शालीनता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए । महोदय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को फील्ड में ईमानदारी और निष्ठा के साथ लागू करें, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि और बेहतर हो सके । इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सिद्धार्थनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी/साक्षात्कार किया गया तथा सभी आरक्षियों को उनके कर्तव्यों, उत्तरदायित्वों एवं पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी
- by Netra 24 Times
- 11/09/2026
- 36 Views
- 4 days ago
