डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13/09/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में तथा रामदेव थानाध्यक्ष थाना मिश्रौलिया के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम होरिलापुर की बालिकाओं/महिलाओं महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबरों-112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर-
1.उ0नि0 श्याम चंद्र रत्ना
2.म0का0 नीलम
3.रि0का0 संदीप कुमार
4.रि0म0आ0 बिन्दु निषाद
