वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुवेंद्रु सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के निर्देशन में संचालित कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16.09.2026 को थाना खेसरहा के सनराइज पब्लिक स्कूल बेलौहा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया । आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर भी प्रदान किया गया । प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकगणों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम-
1.उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह
2. हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश उपाध्याय
3. हेड कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह
4. महिला कांस्टेबल विनीता सिंह
