डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह थाना सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15/09/2026 थाना स्थानीय पर राम शंकर पुत्र अंबिका निवासी महनगा पोस्ट भीमापार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र अनूप पटवा पुत्र राम शंकर पटवा पता उपरोक्त नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया है, इस सूचना पर थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक को 2 घंटे के भीतर ही सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
बरामदगी करने वाली मिशन शक्ति टीम थाना व जनपद सिद्धार्थनगर –
1.उ0नि0 विजय कुमार
2.म0आ0 अनिशा सरोज
3.हे0का0 प्रमोद ओझा
4.हे0का0वंशनाथ चौहान
