डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 16/09/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में तथा अनिल कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रामजानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुंगाई की बालिकाओं/महिलाओं महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबरों-112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर-
उ0नि0 राम सुरेश यादव
मु0आ0 सचिंद्र भारती
का0 नितिन यादव
का0सतीश यादव
म0का 0साधना यादव
म0का रविता यादव
