जिसका लाइव प्रसारण मा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, मा विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, मा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मा प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ लोहिया कला भवन में देखा गया। इस अवसर पर समस्त मा जनप्रतिनिधिगण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर जनपद स्तर पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल एवं मा विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, मा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा को बुके देकर स्वागत किया गया। मा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि मा प्रधानमंत्री जी द्वारा निरंतर 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे है। मा प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद का दिया आज सभी लोग अवश्य जलाये। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने का था। उनका सपना साकार हो रहा है। मा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री विशवकर्मा योजना के अंतर्गत पात्रों को टूलकिट देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
मा विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की बधाई दिया। मा प्रधानमंत्री जी लगातार 25 वर्षों से देश की निरंतर सेवा करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे है। मा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
मा विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज टूलकिट का वितरण कर रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। माताओं बहनों का सम्मान मा प्रधानमंत्री एवं मा मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है उनको रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनने हेतु अग्रसर है।
मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मा प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है लेकिन प्रधानमंत्री की ने अपने जन्मदिन को जनता की सेवा के लिए संकल्पित किया और 1 माह तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में आयोजित किए जाने का निर्देश दिया। यह सभी के लिए अनुकरणीय है।
मा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा जी ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं मा प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया। मा प्रधानमंत्री जी लगातार 25 वर्षों से देश की सेवा कर राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु कार्य कर रहे हैं। पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं नए भारत के शिल्पी मा प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आप सभी लोग आशीर्वाद का दिया अवश्य जलाये। मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मा प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण द्वारा विश्वकर्मा जयंती एवं मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा सभी मा जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं मा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर बधाई दिया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा समस्त मा जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत टूल किट का वितरण किया गया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 17 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट एवं चेक वितरण मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया
- by Netra 24 Times
- 18/09/2026
- 6 Views
- 6 hours ago

Previous Post