इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज हम सभी लोग मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के लिए आपका आर्शीवाद लेने आये है। मा0 प्रधानमंत्री जी जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मॉ हमारी जननी होती है। देश की सेवा मा0 प्रधानमंत्री जी निरन्तर 25 वर्षो से कर रहे है। माता पिता की सेवा करनी चाहिए। क्योकि माता-पिता की सेवा भगवान सेवा है। मा0 सांसद डुमरियागंज ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग यहां पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 01 माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा वृद्धजनों को भोजन/फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, व अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 18 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत अपना घर वृद्धाश्रम में मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में फल वितरण किया गया
- by Netra 24 Times
- 18/09/2026
- 12 Views
- 6 hours ago
