इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आज इस अवसर पर रक्तदान करने वाले महादानी है उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि अब खून की कमी से किसी की मृत्यु नही होती है। इस अभियान के अन्तर्गत 12 कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। 2014 से पहले उ0प्र0 में 36 मेंडिकल कालेज थे आज 84 मेडिकल कालेज है। मा0 प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु/सतायु होने के लिए आर्शीवाद का दिया आज अवश्य जलाये। विकसित भारत और विकसित सिद्धार्थनगर के लिए निरन्तर कार्य करें।
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने उपस्थित लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि आज मा0 प्रघानमंत्री जी का 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी 25 वर्षो से निरन्तर देश की सेवा कर रहे है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी लोग मिलकर कार्य कार्य करें।
मा0 प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह ने मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन में सेवा का संकल्प लिया है। एक माह तक सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम निरन्तर चलेगा। इसके अन्तर्गत विकास खण्डों पर शिविर लगाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।आज आप सभी लोग अपने घरो पर आर्शीवाद का दिया अवश्य जलाये।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया तथा मरीजो में फल वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, उपेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार दोहरे, पीडी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबधित अधिकारी,कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 17 सितम्बर 2026/दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
- by Netra 24 Times
- 17/09/2026
- 14 Views
- 1 day ago
