Breking News
मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देश
सिद्धार्थनगर

माघ मेले का शुभारम्भ एडीएम ने चेयरमैन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-पाठ कर फीता काटकर किया उद्घाटन

आस्था, परम्परा और लोक-संस्कृति का प्रतीक 73वां माघ मेला एवं प्रदर्शनी-2026 इस वर्ष भी पूरे भव्यता के साथ बांसी में आयोजित किया गया। वर्ष 1954 में मेला संस्थापक स्वर्गीय पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन आदर्श नगरपालिका परिषद बांसी के तत्वावधान में किया जा रहा है। माघ मेले का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-पाठ कर तथा फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह से पूर्व एडीएम न्यायिक गौरव श्रीवास्तव का हनुमान मंदिर से पारम्परिक गांजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात मेला स्थल पर पहुंचकर फीता काटा गया और इसके बाद मेला संस्थापक स्व0 पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के साथ 73वें माघ मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इस वर्ष का माघ मेला मनोरंजन और लोक-संस्कृति का अनूठा संगम बनकर उभरा है। मेले में सर्कस, ड्रामा, कालाजादू, टोरा-टोरा, झूले, ब्रेक डांस, बच्चों के खेल, प्रसिद्ध व्यावसायिक स्टालों के साथ-साथ लोक जीवन से जुड़े आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। पहले ही दिन मेला परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चमन आरा राईनी द्वारा किये गये प्रबन्धों की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्नान घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, यातायात नियन्त्रण और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालु निश्चिन्त होकर स्नान व दर्शन कर सकें। उद्घाटन के पश्चात जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर पालिका की तैयारियों को सन्तोषजनक बताया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी, उनके प्रतिनिधि मोहम्मद इद्रीश पटवारी, एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती, सीओ बांसी रोहिणी यादव, अंकित मिश्रा, नगरपालिका के सभासदगण, लिपिक जमील सिद्दीकी, अमरेन्द्र दुबे सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कुल मिलाकर 73वां माघ मेला एवं प्रदर्शनी 2026 न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह बेहतर प्रशासनिक समन्वय और नगरपालिका की सशक्त व्यवस्थाओं का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। बांसी का यह ऐतिहासिक मेला एक बार फिर क्षेत्रीय संस्कृति, परम्परा और जन-सहभागिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *