जनपद के थाना क्षेत्र उसका बाजार अन्तर्गत नगवां करछुलिया गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर वीरु लापता हो गया है, जिसको लेकर परिजनों में हड़कम्प मचा हुआ है। आपको बता दें कि उसका बाजार थाना क्षेत्र के नगवा करछुलिया गांव निवासी 15 बर्षीय किशोर वीरु 12 जनवरी 2026 से अचानक लापता हो गया, जिसके खोजबीन में परिजन जुटे हैं। वहीं नाबालिग किशोर वीरू के गुम होने से क्षेत्र में चिन्ता फैली हुई है। लापता किशोर वीरू पुत्र प्रभु ने सूचना देने वाले को आभार व्यक्त करने को कहा है। वहीं नगवां करछुलिया गांव में स्थित घर से किशोर वीरू निकला था जो अब तक वापस नहीं लौटा है। पीड़ित पिता प्रभु ने अपने नाबालिग किशोर वीरू की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र देकर थाना उसका बाजार की पुलिस से मदद के लिए अपील किया है। जिस किसी व्यक्ति को लापता किशोर वीरू जानकारी मिले तो तुरन्त इस नम्बर पर करें। सम्पर्क मो0 नं0: 9264957763 है।
सिद्धार्थनगर
15 वर्षीय किशोर वीरु हुआ लापता, खोजबीन जारी व परिजनों में हड़कम्प
- by Netra 24 Times
- 19/01/2026
- 120 Views
- 9 months ago
