Breking News
थाना कठेला समय माता साइबर पुलिस टीम द्वारा युपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 3145/- को MRM Portal के माध्यम से आवेदक के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर 16 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रामजानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुंगाई की बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना खेसरहा कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के सनराइज पब्लिक स्कूल बेलौहा बाजार में मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गयाजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार विश्वकर्मा पूजा, गणेश चतुर्दशी व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी/साक्षात्कार किया गया तथा सभी आरक्षियों को उनके कर्तव्यों, उत्तरदायित्वों एवं पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी सिद्धार्थनगर 15 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा उद्यम लांच पैड के अन्तर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला लोहिया कलाभवन में सम्पन्न हुआलोधी समाज ने भरी राजनीतिक हिस्सेदारी की हुंकार, 2027 में निर्णायक भूमिका का संकल्पथाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द, परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाथाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कुल्लियातुत तैयबत निस्वान कॉलेज की छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के केसरी सिंह पब्लिक स्कूल रेहरा बाजार के प्रधानाचार्य महोदय से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया अपराध शाखा जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास मे वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 13 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही, प्रशासन जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुईथानाध्यक्ष त्रिलोकपुर द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाक्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ चौकी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर पर की गई पीस कमेटी की गोष्ठी थानाध्यक्ष चिल्हिया द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र चिल्हिया के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठी मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

थाना ढेबरुआ पुलिस एवं जनपदीय एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता मुहचोरवा घाट हत्याकाण्ड का सनसनीखेज खुलासा, हत्या में शामिल 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार 

अवैध सम्बन्ध, घरेलू विवाद और ₹1.10 लाख की सुपारी से रची गयी हत्या की साजिश, पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करायी हत्या

हत्या के बाद शव नदी में फेंककर ई-रिक्शा को दुर्घटना का रूप देने का किया गया प्रयास, आलाकत्ल चाकू सहित 06 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, नकदी व एयर इण्डिया टिकट बरामद ।

दिनांक 30.08.2026 की रात्रि मुहचोरवा घाट बुढ़ी राप्ती नदी, रामनगर के पास हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 रामगुलाम निवासी कपियवा थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर की हत्या कर शव को नदी में फेंकने तथा ई-रिक्शा को दुर्घटना का रूप देने की घटना के सम्बन्ध में थाना ढेबरुआ पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में जनपदीय SOG एवं थाना ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था ।
इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को जनपदीय SOG प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय मय टीम एवं थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकान्त पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा बढ़नी स्थित पचपेड़वा तिराहा पर अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में चर्चा/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 120/2026 में संलिप्त अभियुक्त इरशाद पुत्र मुनीर अपने दो साथियों के साथ दुधवनिया बुजुर्ग नहर के रास्ते धनौरा की तरफ जाने वाला है । सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दुधवनिया बुजुर्ग पुल से नहर की तरफ जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तगण द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी, जिसके आधार पर मुहचोरवा घाट हत्याकाण्ड की पूरी साजिश का खुलासा हुआ । अभियुक्तगण की निशानदेही पर मुहचोरवा घाट से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। बरामदगी की निशानदेही अभियुक्त अब्दुल्ला एवं इरशाद द्वारा की गयी, जिसे विधिवत सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया। प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण इरशाद, अब्दुल्ला, नियाज अहमद एवं माया देवी की नामजदगी करते हुए धारा 61(2), 3(5), 238 BNS की बढ़ोत्तरी की गयी तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को ₹20,000 नकद से पुरस्कृत किया गया ।

पूछताछ में खुली हत्या की पूरी साजिश—गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक हरिश्चन्द्र की पत्नी माया देवी पत्नी हरिश्चन्द्र अग्रहरि निवासी ग्राम कपियवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर का अभियुक्त नियाज अहमद पुत्र रौआब अली से अवैध सम्बन्ध था । अभियुक्त नियाज अहमद द्वारा माया देवी का खर्च भी चलाया जाता था ।अभियुक्तगण के अनुसार मृतक हरिश्चन्द्र शराब का सेवन करता था तथा शराब के नशे में अपनी पत्नी माया देवी के साथ मारपीट करता था । इससे परेशान होकर माया देवी अपने पति हरिश्चन्द्र को रास्ते से हटाना चाहती थी तथा पिछले कई महीनों से अभियुक्त नियाज अहमद पर हरिश्चन्द्र की हत्या कराने के लिए दबाव बना रही थी ।पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि माया देवी के लगातार दबाव के चलते अभियुक्त नियाज अहमद द्वारा हरिश्चन्द्र की हत्या कराने की योजना बनायी गयी तथा हत्या के लिए अभियुक्तगण को कुल ₹1,10,000/- (एक लाख दस हजार रुपये) देने की बात बतायी गयी । पूर्व नियोजित योजना के तहत अभियुक्तगण द्वारा हरिश्चन्द्र को मुहचोरवा घाट के पास ले जाया गया, जहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी ।हत्या के बाद पुलिस एवं परिजनों को गुमराह करने तथा घटना को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से मृतक के शव को बुढ़ी राप्ती नदी में फेंक दिया गया तथा उसके ई-रिक्शा को नदी की ओर इस प्रकार लटका दिया गया, जिससे घटना प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो । हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी माया देवी की भूमिका भी प्रकाश में आयी। पूछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *