डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में रामदेव थानाध्यक्ष मिश्रौलिया के निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07/09/2026 को थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम बैजनथआ एवं भपसी में भ्रमण किया गया, दौरान भ्रमण उक्त सार्वजनिक स्थल पर 01 भिक्षुक एवं 01 दिव्यांग मिले तथा बेसहारा और लावारिस व्यक्ति नहीं मिले तत्पश्चात उक्त ग्रामसभा मे जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय कुल 06 बुजुर्ग नागरिक तथा बेसहारा भिखारियों एवं लावारिश सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया । साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया ।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना मिश्रौलिया-
01.उ0 नि0 धर्मराज
2. हे0का0 तेजप्रकाश मौर्य
