ग्राम मधवापुर, तप्पा चवर,परगना बांसी पूरब, तहसील बांसी, जिला सिद्धार्थनगर में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत धारा-52 के प्रशासन से पूर्व चकबंदी विचार विमर्श गोष्टी जन समस्याओं एवं निवारण हेतु एक बैठक डॉ० ज्ञान प्रकाश अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उपसंचालक चकबंदी के मार्गदर्शन में बंदोस्बस्त अधिकारी चकबंदी सिद्धार्थनगर श्रीमती रानी गरिमा जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्राम मधवापुर में चकबंदी प्रक्रिया, धारा-4 के प्रकाशन दिनांक 11-07-2024 से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात ग्राम में स्थल पर तरमीम, पड़ताल का कार्य करते हुए भू-चित्र दुरुस्त किया गया। तस्दीक खतौनी के उपरांत पाई गई त्रुटियों को नियमानुसार दुरुस्त करते हुए पुनरीक्षित वार्षिक खतौनी जोत चकबंदी आकार पत्र -11 तैयार कर दिनांक 29-09-2025 को धारा-10 का प्रकाशन किया गया। ग्रामवासियों के सहयोग से चक निर्माण कार्य पूरा कर जोत चकबंदी आकार पत्र-23 (भाग-1) के उद्धरण के माध्यम से उनके प्रस्तावित चकों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात ग्राम के कृषकों के द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का निस्तारण करते हुए ग्राम का सीमांकन करवा कर उनके नए चकों पर कब्जा दिनांक 15-06-2026 को दिलाया गया। इस प्रक्रिया को कब्जापरिवर्तन कहते हैं। चक निर्माण के दौरान ग्राम के प्रत्येक चकदारों को मुख्य मार्ग, चकमार्ग व आवश्यकतानुसार चक नालियों से जोड़ा गया। ग्रामवासियों की मांग के अनुसार चकबंदी प्रक्रिया की सुसंगत धाराओं में ग्राम के सार्वजनिक हित में सार्वजनिक आबादी, सार्वजनिक रास्ता हेतु नई भूमि आरक्षित की गई। ग्राम के अंतिम अभिलेख को तैयार कर जो चकबंदी आकार पत्र-45 के उद्धरण जिसमें काश्तकारों के नए गाटों की जानकारी दर्ज होती है का वितरण दिनांक 14-10-2026 को बंदोस्बस्त अधिकारी चकबंदी सिद्धार्थनगर महोदया द्वारा किया गया। उक्त बैठक में बंदोस्बस्त अधिकारी चकबंदी सिद्धार्थनगर महोदया द्वारा ग्रामवासियों से चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अवशेष समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में चकबंदी अधिकारी बांसी श्री नीरज कुमार सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी बांसी II श्री सुनील कुमार गुप्ता, चकबंदी लेखपाल वाचस्पति यादव, रोहित राम, प्रधान प्रतिनिधि सहित, मो अजीज, तौफीक अहमद, गुलाम, अब्दाल अहमद, वजीर अहमद आदि कृषकगण उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
चकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माण
- by Netra 24 Times
- 14/10/2026
- 28 Views
- 2 hours ago

Next Post