शिकायतकर्ता शिवम शुक्ला के अनुसार, जमीन खरीदने के लिए 48 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें उन्होंने आरोपित कृष्ण प्रताप सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता के खाते में 25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे थे।
आरोप है कि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में गीडा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर जनपद के गीडा पुलिस आज तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई
नेत्रा 24 टाइम्स के लिए, गोरखपुर से रिपोर्ट।
