आज दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में समस्त थानों पर “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी” एवं “पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी” की जयंती मनाई गयी । इस दौरान छायाचित्रों पर माल्यार्पण/श्रद्धासुमन अर्पित किया गया एवं सलामी देकर महापुरुषों को नमन किया गया । इस अवसर पर महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सत्मार्ग के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सन्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाया गया |
सिद्धार्थनगर
जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी” एवं “पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी” की जयंती मनाई गयी तथा छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये
- by Netra 24 Times
- 02/10/2026
- 34 Views
- 2 weeks ago
