नमस्कार, सिद्धार्थनगर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। ERA Computer Centre एवं Best Foundation of India Trust के संयुक्त तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर J.J. Hospital के निकट, उसका रोड, सिद्धार्थनगर स्थित ERA Computer Centre शाखा कार्यालय पर आयोजित होगा। शिविर में लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार और आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी शिविर में साथ लेकर आएं और इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं।संदेश — स्वस्थ आंखें, स्वस्थ जीवन।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन
- by Netra 24 Times
- 01/10/2026
- 158 Views
- 2 weeks ago
