डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा द्वारा आज दिनांक 30.09.2026 को थाना गोल्हौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना मालखाना व शस्त्र, थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना मेस व बैरक का निरीक्षण किया गया तथा समस्त रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा व थाने पर मौजूद अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी इटवा द्वारा थाना गोल्हौरा का आकस्मिक निरीक्षण/समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
- by Netra 24 Times
- 30/09/2026
- 28 Views
- 2 weeks ago
