निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा तेनुआर उर्फ कठौतिया में निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात बड़हरा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लगातार बंधों पर सतत निगरानी रखे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को निर्देश दिया कि बारिश/बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित मजरों में तत्काल लंच पैकेट वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि जिला प्रशासन आज लोगो के साथ है। हर संभव मदद किया जायेगा। ग्रामो में बुजुर्ग, महिला/पुरूष, बीमार व्यक्तियों को चिन्हित कर ले। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल टीम गांवों में लोगो का जांच कर आवश्यक दवायें उपलब्ध कराये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानन्द मिश्र, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार, सहायक अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड अमित कुमार मल्ल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज सचिन पटेल एवं अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपसिथत थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 29 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत तेनुआर उर्फ कठौतिया तथा बड़हरा का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 29/09/2026
- 34 Views
- 2 weeks ago
