डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी थाना उसका बाजार के नेतृत्व में संचालित कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.09.2026 को थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ सेंट्रल पब्लिक स्कूल अशोक नगर जनपद सिद्धार्थनगर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया । आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर भी प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकगणों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर –
1. उ0नि0 रामप्रसाद
2. हे0का0 नौमीनाथ
3. हे0का0 सिकंदर गुप्ता
4. म0का0 अंशू शुक्ला
