सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 17-09-2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस अवसर पर प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, विश्वजीत सौरयान(IPS) क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
