Breking News
थाना कठेला समय माता साइबर पुलिस टीम द्वारा युपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 3145/- को MRM Portal के माध्यम से आवेदक के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर 16 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रामजानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुंगाई की बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना खेसरहा कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के सनराइज पब्लिक स्कूल बेलौहा बाजार में मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गयाजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार विश्वकर्मा पूजा, गणेश चतुर्दशी व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी/साक्षात्कार किया गया तथा सभी आरक्षियों को उनके कर्तव्यों, उत्तरदायित्वों एवं पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी सिद्धार्थनगर 15 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा उद्यम लांच पैड के अन्तर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला लोहिया कलाभवन में सम्पन्न हुआलोधी समाज ने भरी राजनीतिक हिस्सेदारी की हुंकार, 2027 में निर्णायक भूमिका का संकल्पथाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द, परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाथाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कुल्लियातुत तैयबत निस्वान कॉलेज की छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के केसरी सिंह पब्लिक स्कूल रेहरा बाजार के प्रधानाचार्य महोदय से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया अपराध शाखा जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास मे वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 13 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही, प्रशासन जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुईथानाध्यक्ष त्रिलोकपुर द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाक्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ चौकी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर पर की गई पीस कमेटी की गोष्ठी थानाध्यक्ष चिल्हिया द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र चिल्हिया के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठी मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

इंजेक्शन लगने के बाद 2 वर्ष की बच्ची, सोई मौत की नींद, परिजन ने लगाया ओवरडोज का आरोप

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित साड़ी तिराहे के पास डॉ. संजय चौधरी हॉस्पिटल इन दिनों चर्चा में।

सवाल बड़ा, आखिर डॉ. संजय चौधरी हॉस्पिटल चर्चा में क्यों?

बात करें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधरी की तो वह सरकारी पेशे में डाक्टर चौधरी, लेकिन खुद अपना निजी अस्पताल चलाते हैं। सरकारी आय और प्राइवेट आय की तुलना करें तो प्राइवेट आय ज्यादा होने से सरकारी हास्पिटल में कम रूचि रखते हैं।

अब बात करे मुद्दे की तो शनिवार सुबह दो साल की बच्ची की इलाज के दौरान ओवर डोज देने से बच्ची सोई मौत की नींद। बच्ची की मां ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी पर ओवरडोज इंजेक्शन लगाये जाने का आरोप लगाते हुए एक हाथ में बच्चा लिए हुए और दूसरी ओर उस बच्चे की मां अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुट गई। देखते देखते पुलिस और जनता का जमावड़ा बढ़ गया

परिजन बच्ची का शव गोद में लेकर अस्पताल परिसर में बैठे गये।

मृतक बच्ची की पहचान जया के रूप में हुई है। वह कठेला समयमाता थाना क्षेत्र कटेला गर्बी गांव की रहने वाली थी। मां के मुताबिक, शुक्रवार को जया को बुखार की शिकायत होने पर डॉ. संजय चौधरी के अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद पांच दिन की दवा दी थी। परिजनों का कहना है कि एक दिन तक दवा देने के बावजूद बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह परिजन दोबारा बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

मां का आरोप है कि अस्पताल में बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के तत्काल बाद उसकी हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में बच्ची मौत की नींद सो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और इंजेक्शन की अधिक मात्रा दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

क्या कारण था कि डॉ ने पर्ची फाड़ा.

मां ने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर ने पर्ची फाड़कर डस्टबिन में फेंक दी।

आरोपों पर डॉक्टर ने कहा- बच्ची पैदाइशी विकलांग व शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से विकलांग थी जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से चल रही था। लगभग एक व डेढ़ साल से इलाज चल रहा था।

डॉक्टर के अनुसार, शनिवार सुबह बच्ची को अस्पताल लाया गया, तेज बुखार होने के कारण उसे भर्ती किया गया था, उसे सांस लेने में दिक्कत थी।
चाहे तो परिजन से पूंछ सकते हैं और मामला जांच का विषय है।

डॉक्टर ने बड़ी सफाई से कहते हुए निकल गये।
लेकिन परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप डाक्टर पर मंढ दिया।

दो महीने पहले पिता की दुर्घटना में हुई थी मौत

परिजनों के मुताबिक, जया के पिता शैलेश की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी। परिवार पहले से ही सदमे में था। अब जया की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बच्ची की मौत के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मृतका की मां और अन्य परिजन शव को गोद में लेकर बैठे रहे और इलाज को लेकर सवाल उठाते रहे। पुलिस परिजनों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल बच्ची की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि भी जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही खुल पायेगी सच्चाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *