डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आज दिनांक 06.09.2026 को थानाक्षेत्र ढेबरुआ अन्तर्गत एसएसबी सीमा चौकी बढ़नी पर एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ऑपरेशन कवच के उद्देश्यो से अवगत कराया गया तथा किसी भी अवैध गतिविधियों इत्यादि के सम्बंध में तुरन्त सूचना देने हेतु बताया गया । मीटिंग के दौरान साइबर अपराध के सम्बन्ध में भी चर्चा करते हुए उससे बचाव के बारे में बताया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कवच, चौकी प्रभारी बढ़नी तथा सर्विलांस टीम व एसएसबी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी सीमा चौकी बढ़नी पर एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गया
- by Netra 24 Times
- 06/09/2026
- 47 Views
- 2 weeks ago
