महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज में एसएचओ मनमोहन मिश्रा जी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर बृजमनगंज कस्बे के तमाम सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों का हृदय से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
जनता के अपार सहयोग एवं सहभागिता से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।
थाना बृजमनगंज पुलिस ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
🙏 जय श्री कृष्ण! 🦚
राधे-राधे!
