Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
गोरखपुर

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

काले नोट से तैयार होती थी नकली करेंसी, प्रिंटर-केमिकल और बिहार कनेक्शन का खुलासा

गोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने और ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकली नोट, नोट तैयार करने के उपकरण, कंप्यूटर-प्रिंटर सेट और भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह भी उपस्थित रहे।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 25 मई की रात थाना गुलरिहा पुलिस टीम नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पादरी बाजार स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी की एक शटरनुमा दुकान में कुछ लोग अवैध रूप से नकली नोट तैयार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल एसओजी और सर्विलांस सेल को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। चारों तरफ से घेराबंदी कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी पादरी बाजार, मोहित कुमार पुत्र उपेन्द्र कुमार पासवान निवासी बरगदवा, विशाल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी विश्वकर्मापुर, आशीष शर्मा पुत्र घिसिरावन शर्मा निवासी मोहनापुर (सभी जनपद गोरखपुर) तथा आकाश सिंह पुत्र स्व. योगेन्द्र सिंह निवासी पिपरा टोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह में एक अधिवक्ता तथा एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत व्यक्ति भी शामिल था, जो नोट की डिजाइन, प्रिंटिंग और तकनीकी प्रक्रिया में सहयोग करता था। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि यह गिरोह ‘काले नोट’ की आड़ में लोगों को ठगने और नकली नोट तैयार करने का काम करता था। आरोपी काले रंग के विशेष कागज को नोट के आकार में काटकर उस पर केमिकल प्रक्रिया लागू करते थे, जिससे वह असली नोट जैसा प्रतीत होता था। इसके बाद प्रिंटर और पहले से तैयार फॉर्मा की मदद से उस पर प्रिंटिंग कर नकली नोट तैयार किए जाते थे। गिरोह आम लोगों को लालच देता था कि वे कम समय में अपनी रकम कई गुना बढ़ा सकते हैं। एक असली नोट के बदले चार नकली नोट देने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठी जाती थी। बरामदगी के दौरान पुलिस को 500 रुपये के 9 नकली नोट, 100 रुपये का 1 नकली नोट, 5 मोबाइल फोन (जिसमें एक एप्पल मोबाइल भी शामिल है), एक कंप्यूटर सेट (मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस), 2 प्रिंटर, 4 इंक के डिब्बे, ए4 साइज पेपर का बंडल, 500 रुपये के नोट के आगे-पीछे के फॉर्मा, गांधीजी की फोटो वाले प्रिंट, विभिन्न प्रकार के प्रिंटेड नकली नोट फॉर्मा, नोट में लगने वाले तार तथा बड़ी मात्रा में काले रंग के नोट आकार के कागज बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि गिरोह संगठित तरीके से नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार बिहार के मोकामा से जुड़े हैं। वहां से इस नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस अब इस अंतरजनपदीय नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस मामले में थाना गुलरिहा पर मु0अ0सं0 421/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 178, 179, 180, 181 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली नोटों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी इस तरह के संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *