डॉ.अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 (द्वितीय चरण),मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 15.04.2026 को क्षेत्राधिकारी अपराध रोहिणी यादव द्वारा प्रभारी एण्टी रोमियो मीरा चौहान मय टीम के साथ मिशन शक्ति फेज 5 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर के डीएवी इंटर कॉलेज भीमापार स्कूल की बच्चियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया । इस दौरान कॉलेज की छात्राओ द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के संबंध मे अपने विचार प्रस्तुत किया गया ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा प्रभारी एण्टी रोमियो मय टीम के साथ डीएवी इंटर कॉलेज भीमापार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर की छात्राओं को मिशन फेज 5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला अपराध व साइबर अपराधों से बचाव के संबंध मे जागरूक किया
- by Netra 24 Times
- 15/04/2026
- 110 Views
- 6 months ago
