अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी ने शनिवार को विधानसभा-302 शोहरतगढ़़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सिसवा बुजुर्ग, बहुति, पकरैला, मेहदानी, औरहवा, परसा देवाईचपार व देवियापुर सहित कई गांवों में पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित किया। जनसम्पर्क के दौरान युवा नेता अनिल चौधरी ने लोगों से सीधे बातचीत करते हुए पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की दिशा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपना दल (एस) लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए प्रयासरत है। पार्टी का उद्देश्य कमजोर, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और विकास को सुनिश्चित करना है। अनिल चौधरी ने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान और सभी वर्गों को बिना भेदभाव समान अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के साथ, जनता के लिए पार्टी का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। जनसम्पर्क अभियान के दौरान प्रकाश चन्द, लालजी चौधरी, ओमप्रकाश, राजेश अग्रहरि, राम तीरथ शुक्ला, बुध सागर शुक्ला ( ग्राम प्रधान) सुरेन्द्र गुप्ता, मनोज यादव, उदय भान साहनी सहित स्थानीय कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
दर्जनों गांवों में अनिल चौधरी का जनसम्पर्क जारी, लोगों से किया सीधा संवाद
- by Netra 24 Times
- 29/03/2026
- 32 Views
- 1 week ago
