आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोहिया कला भवन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांशीराम जी के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती सहित शिवचंद्र भारती, नौशाद आलम, जितेंद्र कुमार, केशव यादव, सिकंदर गौतम, प्रभूनाथ गौतम, राजेश राव गौतम, अभय कुमार भारती, अबुल आस, अक्षय कुमार, सहदेव पासवान, विजय यादव, मंगेश यादव, फूलचंद गौतम, विजय चौधरी, के.पी. पासवान, आकाश चौहान, मुजीबुल्लाह और जितेंद्र राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक परिवर्तन संभव है।
सिद्धार्थनगर
भीम आर्मी काशीराम के विचारों से प्रेरित आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के तत्वावधान मे बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 16/03/2026
- 118 Views
- 7 months ago
