Breking News
 गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता के समस्त उप निरीक्षक के साथ गोष्ठी कर उनके द्वारा कृत कार्यों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गयी
सिद्धार्थनगर

26 जनवरी 2026/77वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया

ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, व कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करे। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश का संविधान बना, 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बहुत से देश आजाद हुए। भारत देश का अपना संविधान लागू हुआ। भारत देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। पूरे विश्व में भारत के लोग बड़ी कम्पनियों में अध्यक्ष/सीईओ के पद काम कर रहे है। हम सभी लोगो को गरीबों की सहायता करना चाहिए। हमे देश की सेवा करने का अवसर मिला है। गणतन्त्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। अपने पटल पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान न करे, सबका काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताये। जिलाधिकारी ने पुनः गणतन्त्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी  गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, एडवोकेट सत्यदेव सिंह आदि लोगों द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों को पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस लाइन मंे ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा गुव्वारे उड़ाये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने 77वें गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई दी। 26.01.1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। जिसे हम सभी मनाते है। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा शानदार परेड के लिए सभी सराहना की। विभिन्न टोलियों द्वारा सराहनीय परेड की गयी। गणतन्त्र दिवस लागू होने के बाद हम सभी को अधिकार मिला है। हमे आपसी प्रेम बनाये रखना चाहिए। जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस विभाग के जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तवना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं जीवन मूल्यों का सार है, यह हमे प्रगति पथ पर ले जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में वीर सपूतो ने अपना योगदान दिया उन्हें नमन किया। महिलाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद में डायल 112 द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत जनपद में 16 हजार से कैमरे लगाये गये है। शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्य कर रही है। जनपद में आरक्षी के लिए बैरक/आवास का निर्माण कराया जा रहा है। गुण्डा एक्ट में भी कार्यवाही करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस विभाग के उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओ द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे। गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद न्यायालय में मा0 जनपद न्यायाधीश, विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कुलपति द्वारा, समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, समस्त विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायतों में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा, जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्याे द्वारा ध्वारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *