सनई चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 128 बार पुष्पवर्षा की गई तथा बारी-बारी से माल्यार्पण कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही तिरंगा अर्पण कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं भारत माता के जयघोष से पूरा चौराहा गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर समाजसेवी रमेश वर्मा, अक्षय तिवारी, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश धर द्विवेदी, ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह जगमोहनी व्यवस्थापक सुनील पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता देवी, मोहम्मद हुसैन, शुभम श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, राममिलन विश्वकर्मा, आलोक कर पाठक सहित अनेक समाजसेवी एवं देशभक्त नागरिक उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सनई चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य आयोजन
- by Netra 24 Times
- 23/01/2026
- 106 Views
- 7 months ago
