Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

प्राथमिक विद्यालय महुलानी में 15 दिन से मिड-डे मील बन्द बीएसए ने कहा-जाचं की जायेगी

 शिक्षामित्र ने किया खुलासा, अधिकारी लीपापोती में व्यस्त, सरकार की मंशा पर उठे सवाल।

जिले के विकास खण्ड खेसरहा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय महुलानी टीकुर में मिड-डे मील योजना की भारी लापरवाही सामने आई है। विद्यालय की शिक्षामित्र अनिता राय ने बयान में यह पुष्टि हुई है कि पिछले 15 दिनों से स्कूल में मिड-डे मील नहीं बन रहा। बच्चों के पौष्टिक भोजन और उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यह मामला जमीनी सच्चाई को उजागर करता है। शिक्षामित्र अनिता राय ने बयान में साफ कहा है कि करीब आधे महीने से बच्चों को मिड-डे मील नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे भूखे घर लौटते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर असर पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में बीईओ से जब उक्त मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि वे विद्यालय गये थे और बच्चों से पूछने पर बच्चों ने बताया कि भोजन बना था। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि विद्यालय में भोजन किस समय बनता है, तो उन्होंने उल्टा मीडिया से ही सवाल कर दिया-आप बता दीजिए भोजन का समय क्या होता है? यह प्रतिक्रिया स्वयं में बताती है कि अधिकारी न तो गाइडलाइन से अवगत हैं और न ही बच्चों के भोजन की जिम्मेदारी को गम्भीरता से ले रहे हैं। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे दोपहर 12 से 1 बजे के बीच विद्यालय गये थे और बच्चों ने बताया कि भोजन बना था। जबकि शिक्षामित्र का बयान इससे बिलकुल उलट है। दोनों के दावों में यह विरोधाभास विभागीय लीपापोती की ओर इशारा करता है। क्या खाद्यान्न विद्यालय तक पहुंच ही नहीं रहा? या बीच में ही गायब कर दिया जाता है? सरकार द्वारा बच्चों के भोजन पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या खाद्यान्न विद्यालय तक सही मात्रा में नहीं पहुंचता? क्या विद्यालय में पहुंचने के बाद पोषाहार की बन्दरबांट हो रही है? क्या अधिकारी और कर्मचारी मिलकर योजना को ठप कर रहे हैं? यह घटना शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत और मिड-डे मील योजना की वास्तविक स्थिति को सामने रखती है। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराई जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। हालांकि जिले में ऐसे कई मामलों में महीनों तक “जांच जारी है” का बोर्ड लगा रहता है, और कार्रवाई कभी नहीं होती। ऐसे में आशंका है कि यह मामला भी फाइलों में धूल खाता रह जाएगा और बच्चों के हिस्से का भोजन फिर किसी और की जेब में चला जायेगा।