इस अवसर पर सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत सौहार्दपूर्ण रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने भारत कनौजिया के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रेस क्लब के जिला मंत्री प्रेमचंद गौड़, भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 38 लक्ष्मण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया
- by Netra 24 Times
- 19/04/2026
- 56 Views
- 1 month ago
