वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 12.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के कुशल निर्देशन व अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा टोला पठानडीह में जनचौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बरों- 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया ।
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना कठेला समय माता मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा टोला पठानडीह की बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया
- by Netra 24 Times
- 13/04/2026
- 100 Views
- 3 months ago
