जिसका लाइव प्रसारण मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ।
जनपद स्तर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दिया। उन्होने कहा कि पहले पूर्वांच इंसेफ्लाइटिस बीमारी से ग्रसित रहता था मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रयास से पूर्वांचल इंसेफ्लाइटिस से मुक्त है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन रोजगार के अन्तर्गत निरन्तर नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो रही है। गांवों के समूह की महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। किसान सम्मान निधि द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है।
मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दिया। उन्होने कहा कि आपके परिवार के लोगो को भी बधाई देता हूॅ। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराकर नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। आप लोग गैर जनपद में जाकर अपनी सेवायें दे तथा जनपद का नाम रोशन करें। सभी को पुनः बधाई दिया।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने सभी का स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दिया। उन्होने कहा कि आप लोगो के कार्य करने से सेवा कार्य को गति मिलेगा। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। विकास खण्डों में कैम्प लगाकर योजनाओं से बंचित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के निरन्तर कार्य कर रहे है। लगातार पारदर्शी ढंग से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूॅ कि पारदर्शी प्रक्रिया से भर्ती की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को पुनः बधाई दिया।
इस अवसर पर एक्सरे टेक्निशियन श्रेयॉश दूबे, अनिल कुमार, राधेश्याम, राजेश कुमार आर्य, पल्लवी त्रिपाठी, दिनेश मणि, बुद्ध कुमार, तथा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट गौरी शंकर, सचेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र प्रसाद, चुन्नी लाल, रमेश चन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार अग्रहरी को नियुक्ति पत्र दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण व सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार दोहरे, व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 19 सितम्बर 2026/उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित एक्स-रे टेक्निशियन एवं होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया
- by Netra 24 Times
- 19/09/2026
- 18 Views
- 5 hours ago
