चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा ग्राम चौपाल- गाव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारं में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया है। आप सभी लोग भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ उठाये। श्रम विभाग द्वारा 40 रूपये में श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। श्रम कार्ड बनवाकर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराया गया।
इस अवसर पर प्र0मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, डीडीओ राजमणि वर्मा, बीडीओ बर्डपुर, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत ज्ञानप्रकाश, ग्राम पंचायत सचिव मनोहर लाल बरनवाल, ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी, एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 03 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-06 में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान का आयोजन सम्पन्न हुआ
- by Netra 24 Times
- 03/07/2026
- 26 Views
- 2 weeks ago
