निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। जिन किसानों का खाद दिया गया था उन किसानों से जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल वार्ता किया गया। जिलाधिकारी ने नि र्देश देते हुए कहा कि निर्धारित दर पर ही खाद की विक्री करे। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग एवं टैगिंग न करे। किसानों का आधार नम्बर के साथ मोबाइल नम्बर रजिस्टर पर अवश्य दर्ज करे। एडीओ कृषि बर्डपुर द्वारा दुकानों का निरीक्षण न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी को निरीक्षण आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय व अन्य संबधित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 03 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा निजी खाद की दुकान मेसर्स दामोदर प्रसाद संतोष कुमार, बर्डपुर का औचक निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 03/07/2026
- 44 Views
- 2 months ago

Next Post