कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर
प्रेस विज्ञप्ति
सेवा में,
जिला सूचना अधिकारी
व समस्त प्रभार प्रिन्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया
जनपद सिद्धार्थनगर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.08.2026 को माननीय अरविन्द राय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पेटिशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, रामप्रकाश धर द्विवेदी, सरफराज मलिक एडवोकेट, इम्तियाज अली एडवोकेट, श्रीमती श्रेया भारती एडवोकेट, प्रभाकर गुप्ता एडवोकेट, अरूण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, आशीष कुमार मिश्रा एडवोकेट, व श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी एडवोकेट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सिद्धार्थनगर के कर्मचारीगण एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
माननीय अरविन्द राय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा कहा गया कि मोटर दुर्घटना के प्रतिकर दावों से संबंधित जिन वादों के निस्तारण की संभावनाएॅ है, उन सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किए जाने हेतु पक्षकारों एवं बीमा कम्पनियों की ओर से उपस्थित अधिवक्तागण सहयोग प्रदान करें। प्री ट्रायल बैठक में विवादित बिंदुओ, संभावित सेटलमेंट, बीमा दायित्व तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे की राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। सभी संबंधित पक्षकार, बीमा कम्पनी के विद्वान अधिवक्ताओं से दिनांक 12.09.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कराने को कहा गया।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
SD-27-08-2026
(शैलेन्द्र नाथ)
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिद्धार्थनगर।
