डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में व कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 26.08.2026 को थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं । इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 रामप्रसाद
02.हे0 का0 नौमीनाथ
03.हे0का0 सिकन्दर गुप्ता
04.म0का0 प्रिया सिंह
