निरीक्षण के दौरान कृषक द्वारा मौके पर कालानमक धान की प्रजाति KN-1 एवं अन्य कालानमक धान के प्रजाति की रोपाई की जा रही थी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कृषक से कालानमक की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, जिसमें कृषक द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष (खरीफ-2025) उसके द्वारा 2.00 हे० क्षेत्रफल में कालानमक की खेती की गयी थी, जिसमे कुल लागत लगभग 100000 रूपये लगी थी। जिसमें कुल धान उत्पादन 45 कु० हुआ था तथा जिसमें कुल चावल लगभग 30 कु० प्राप्त हुआ था। प्राप्त कालानमक चावल को लगभग 14000-15000 रूपये प्रति कु० की दर से बिक्री किया गया, जिसका मूल्य लगभग 440000 रूपये प्राप्त हुआ। इस प्रकार 2.00 हे0 में कुल शुद्ध लाभ लगभग 340000 रूपये प्राप्त हुआ। कृषक द्वारा बताया गया कि प्राप्त लाभ से एक छोटा ट्रैक्टर क्रय किया गया। इसी लाभ को देखते हुए वर्तमान वर्ष 2026 में भी किसान द्वारा 4.00 हे० क्षेत्रफल पर कालानमक धान की रोपाई कराई जा रही है।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर 03 जुलाई 2026/ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा कालानमक की खेती करने वाले कृषक श्री जयराम पुत्र रामाश्रय ग्राम पंचायत-बर्डपुर नं0-6 टोला-नोनहवा विकास खण्ड बर्डपुर के खेत का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 03/07/2026
- 22 Views
- 2 weeks ago
