निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टीमेट को देखा गया । कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया गया तथा सभी कमरों को देखा गया। धनराशि रु 1997.24 लाख की लागत से निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण पाया गया। कार्यदायी संस्था के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तृतीय किश्त की धनराशि अभी अप्राप्त है। जिलाधिकारी द्वारा तृतीय किश्त की डिमांड करने एवं निर्माण कार्य में प्रगति लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया संबंधित कार्य संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 23 फरवरी 2026/ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 23/02/2026
- 106 Views
- 6 months ago
