बस को हरी झंडी प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सिद्धार्थनगर श्री नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी तथा नोडल अधिकारी श्री मिथिलेश कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दिखाकर रवाना किया गया। लखनऊ पहुंचने के उपरांत तीर्थयात्रियों के लिए सोमनाथ जाने हेतु विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की आध्यात्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, लोगों में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करती हैं तथा पर्यटन को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार की योजनाएं आमजन को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में सिद्धार्थ शंकर का विशेष योगदान रहा, जिनके परिश्रम एवं सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री सतीश रस्तोगी (नगर अध्यक्ष, भाजपा), प्रोफेसर केपी त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य), हर्षवर्धन नाथ गौतम, गिरीश चंद्र मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, संत राम सुधार चौधरी, रमेश चंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 19 अप्रैल 2026/ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री मिथिलेश कुमार मिश्र, जिला सेवायोजन अधिकारी/नोडल अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के 10 तीर्थयात्रियों को लेकर बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया
- by Netra 24 Times
- 19/04/2026
- 110 Views
- 4 months ago
