सिद्धार्थनगर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के 135वें जयंती के अवसर पर तहसील इटवा क्षेत्र के थाना मिश्रौलिया अन्तर्गत मेज़र ध्यान चन्द खेल मैदान सेमरा (बेलवा) के प्रांगण में आयोजित एक शाम बाबा साहब के नाम एवं विचार संगोष्ठी तथा सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम में बतौर मुख्य कलाकार पहली बार जनपद सिद्धार्थनगर में आ रही हैं। देश के बहुजनो एवं बहुजन समाज के युवाओं के बीच बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी राष्ट्रीय बहुजन कवयित्री एवं गायिका वन्दना सिद्धार्थ आ रहीं हैं। जो कि बाबा साहब के विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी सुप्रसिद्ध एवं सक्रिय रहती हैं। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह हैं विशिष्ट अतीत के रूप में उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के अधिवक्तागण क्रमशः कंचन मौर्य , प्रतिभा जी , सिद्धार्थ सिंह शाक्य , अरविन्द जी , शिप्रा सिंह , सोनल चौरसिया , कंचन जी , जर्नलिस्ट प्रतिमा मौर्य जी , प्रो. डॉ. हंसराज कुशवाहा जी , प्रो. डॉ. अरविन्द मौर्य जी , पवन मौर्य , प्रतीक राय शर्मा हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविलास भोला यादव करेंगें तथा कार्यक्रम के संरक्षक एवं संचालक वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश मौर्य रहेंगे। उक्त कार्यक्रम के आयोजक डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश हैं।
सिद्धार्थनगर
23 अप्रैल को आएंगी राष्ट्रीय बहुजन कवयित्री वंदना सिद्धार्थ
- by Netra 24 Times
- 19/04/2026
- 128 Views
- 3 months ago
