जनपद सिद्धार्थ नगर बहुजन सशक्तिकरण संघ द्वारा समाज हित में राष्ट्र हित में देखते हुए 6 सूत्रीय मांग जनपद सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को नाम से प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें बहुजन सशक्तिकरण संघ ने अपने मांग पत्र में भारत में एक ऐसी व्यवस्था की मांग की जा रही है जिस तरह से एक राष्ट्र एक शिक्षा वन नेशन वन एजुकेशन नीति के निर्माण एवं प्रभावी रूप में बनाने के लिए अनुरोध किया गया है जो जाति धर्म भाषा लिंग क्षेत्र और आर्थिक रूप से परे और प्रत्येक बच्चों को सामान शिक्षा समावेशी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की बात रखी गई है शिक्षा एक सशक्त लोकतांत्रिक एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला माना जाता है किंतु वर्तमान समय में विभिन्न शिक्षा बोर्ड का सामान शैक्षिक मानकों तथा शैक्षिक संसाधनों तक आसमान पहुंच के कारण विद्यार्थियों के सीखने से के स्तर और अवसरों में व्यापक गिरावट उत्पन्न हुई है सुदृढ़ राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था को आधार भारतीय संविधान के रूप में होना चाहिए जो सामान्य सामाजिक न्याय बंधुत्व धर्मनिरपेक्षता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है हमारा मानना है कि एक राष्ट्र एक शिक्षा एक रूपता स्थापित करना चाहिए बल्कि देश के प्रत्येक विद्यार्थी को सामान शैक्षिक अवसर सामान न्यूनतम शैक्षिक मानक संवैधानिक मूल्य तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही हम लोगों की प्राथमिकता है बहुजन सशक्तिकरण संघ के द्वारा निम्न 6 बिंदुओ पर मांग की गई है जो निम्नवत 1 संविधान में सामान्य धर्मनिरपेक्षता सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के सिद्धांतों पर आधारित एक राष्ट्र एक शिक्षा नीति का निर्माण एवं करने की बात रखी गई है दूसरी देश के सभी सरकारी विद्यालयों में समान स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित किया जाए तीसरा भारत की भाषा एवं सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए एक समान न्यूनतम शैक्षणिक ढांचा विकसित किया जाए चौथ संविधान की प्रस्तावना मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानवाधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों की विद्यालय पाठ्यक्रम का अनिवार्य रूप से बनाना चाहिए पांचवा नियुक्त शिक्षकों डिजिटल संसाधनों पुस्तकालय प्रयोगशालयों छात्रवृत्तियों तक सभी विद्यार्थियों की समान पहुंचे सुनिश्चित कर शैक्षिक असमानताओं को समाप्त किया जाना जरूरी है । शिक्षा भी नीति पाठ्यक्रमों निर्माण में शिक्षामित्र संवैधानिक शिक्षकों बाल मनोविज्ञान को तथा समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों की सार्थक सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए इन सब बातों को लेकर बहुजन सशक्तिकरण संघ अपनी मांग को जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को 6 सूत्री मांग को सौपा गया है जिसमें मनोज कुमार जिला संरक्षक और उमेश प्रताप सिंह ,सरिता पांडे ,संतोष कुमार राजकुमार ,सनोज ,प्रदीप कुमार,आदि कई लोग मौजूद रहे
सिद्धार्थनगर
बहुजन सशक्तिकरण संघ के द्वारा 6 सूत्रीय मांग प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन मनोज कुमार
- by Netra 24 Times
- 23/08/2026
- 29 Views
- 5 days ago
