अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण, आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 22.08.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी किया गया । सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर अधिकारी/कर्मचारीगण के शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात् महोदय द्वारा आगामी त्यौहार वारावफात, रक्षाबन्धन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व श्रावण मास के दृष्टिगत कृत कार्यवाही की समीक्षा तथा शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा, सम्पत्ति व महिला उत्पीड़न सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में कृत कार्यवाही, गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चो की बरामदगी के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही तथा लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही तथा बीपीओ द्वारा अंकित कराये गये बीट सूचना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा IGRS, CCTNS के सम्बन्ध में मुख्यालय द्वारा जारी रैकिंग की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आई0जी0आर0एस0 व NCRP पोर्टल पर साइबर अपराध से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतो/प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थानावार सड़क दुर्घटना आदि बिन्दुओ की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी अग्नि शमन, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यू0पी0-112, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
