पटना. बिहार के फुलवारी शरीफ पटना आर के हॉल में हाशमी वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट बिहार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में 21 जिलों के अध्यक्षों का सम्मान किया
यह प्रोग्राम जनाब हाजी अली राजा साहब जनाब इकबाल हाशमी के सर परस्ती और अध्यक्षता सरफुद्दीन साहब प्रदेश अध्यक्ष ने किया मंच से सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों का इस्तकबाल नायब सदर जनाब समसुल हसन उर्फ लाडले साहब ने किया. सभी जिला से आए हुए जिला अध्यक्षों का मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया. वहीं प्रदेश महासचिव मोहम्मद वारिस अली प्रदेश सचिव अब्दुस सलाम साहब ने संगठन का प्रस्तावना पत्र और नियमावली को पढ़कर तमाम लोगों को पूरी जानकारी से अवगत कराया इसके बाद 21 जिलों से आए हुए सभी जिला अध्यक्ष को मोमेंट तो प्रमाण पत्र एवं माला देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर समसुल हसन साहब वारिस अली मोहम्मद शाहिद असलम हाशमी अब्दुल सलाम हाशमी हाजी अली राजा हाशमी अजीमुल्ला हाशमी इकबाल हाशमी इरफान हाशमी मंगल हाशमी शाहिद हाशमी अधिवक्ता मुन्ना हाशमी मो शमीम हाशमी अब्दु सलाम मोबिन हाशमी राशिद हुसैन इत्यादि लोग उपस्थित रहे.
बिहार
हाशमी वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट बिहार ने 21 जिलों के अध्यक्षों को किया सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 25/08/2026
- 162 Views
- 3 days ago
