नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक माता प्रसाद पांडेय ने अपने इटवा स्थित आवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके आवास पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने लोगो की शिकायत को गंभीरता से लिया।समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नही करती इसीलिए लोग मेरे पास आते है।जो लोग मेरे पास आते है मैं उनकी समस्याओं के निराकरण कराने की कोशिश करता हु।
