डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुक्रम में आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रशांत कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र द्वारा आज दिनांक 08.06.2026 को थाना स्थानीय पर आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई तथा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु,संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, मौलवियों से शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक, त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी से त्यौहार के दृष्टिगत उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया । सभी सदस्यों को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया । शान्ति व्यवस्था को मुख्य रुप से विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया तथा आदेश–निर्देश से अवगत कराया गया ।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र द्वारा थाना पथरा बाजार पर थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 08/06/2026
- 34 Views
- 1 week ago

Next Post