Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर

विधायक निधि से बनेगा आधुनिक सभागार, दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ शिलान्यास

24.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा ‘राजगुरु-सुखदेव सभागार’, अधिवक्ताओं को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का केंद्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही ने रखी आधारशिला

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर में विधायक निधि से निर्मित होने वाले ‘राजगुरु–सुखदेव सभागार’ का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। करीब 24.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस सभागार की आधारशिला कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने रखी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। समारोह की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत संबोधन एसोसिएशन के महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिवक्ताओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया सभागार अधिवक्ताओं के लिए बैठकों, संगोष्ठियों और विभिन्न विधिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं द्वारा एक सुसज्जित सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक निधि से इस निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से अधिवक्ता समुदाय की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक श्यामधनी राही के प्रति आभार व्यक्त किया। महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सभागार का निर्माण बार एसोसिएशन के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इससे अधिवक्ताओं को बैठकों एवं सामाजिक-वैधानिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक गतिविधियों को भी नया आयाम प्राप्त होगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम पांडेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, शेखर सिंह, रमेश कुमार पांडेय सत्य प्रकाश श्रीवास्तव श्रीमती अनुपमा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पवन चंद्र शुक्ला, भार्गव नरेंद्र कुमार, रिंकू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह बघेल, राघवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद दुबे, प्रियंका सिंह, प्रमोद सिंह, अरविंद शुक्ला, पशुपति नाथ दुबे, प्रभाकर मिश्रा, गिरिजेश पांडेय, देवानंद श्रीवास्तव, दिवाकर दुबे, रियाज अहमद, त्रिपाठी सहोदर भाई, प्रियंका सिंह मणिकांत मिश्रा, गिरजेश बहादुर सिंह, अनिल विश्वकर्मा,जयनेन्द्र मिश्रा, दीपक शाही आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *