Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

जनपद सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, विकास भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया, जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य, जिला प्रभारी विजय सिंह भास्कर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य एवं राजकुमार वर्मा वरिष्ठ जिला महामंत्री, प्रेमचंद गौड़ जिला मंत्री, श्याम नारायण सिंह वरिष्ठ जिला प्रवक्ता, असलम अजीज जिला सम्प्रेक्षक, दीपू पासवान, जिला कोषाध्यक्ष, सोमनाथ जायसवाल, अध्यक्ष तहसील इटवा, नियाज अहमद अध्यक्ष तहसील डुमरियागंज सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला द्वारा तैयार की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों के माध्यम से ही सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां और जनहित से जुड़े मुद्दे आम जनता तक पहुंचते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रेस क्लब का बढ़ता हुआ कारवां पत्रकार साथियों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जनपद के किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार की समस्या या प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने पर प्रेस क्लब उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों को शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, हर्षोल्लास एवं संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *