आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 की उपस्थिति में विकास खण्ड बर्डपुर के सभागार में श्रम विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं श्रमिक पंजीकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उनके श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाये। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में इस तरह से शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगो को विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने कार्य किया जाये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूरों को भी श्रमिक पंजीकरण से जोड़ा जाए। सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश ने उपस्थित लोगों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे में, श्रमिक पंजीकरण एवं योजना आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यंगता योजना एवं संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना श्रम विभाग द्वारा संचलित है। जिसका लाभ लेने के लिए श्रम कार्ड (बीओसीडब्लू) का होना अनिवार्य होता है। जिसके आवेदन हेतु किसी भी श्रमिक को 90 दिन के निर्माण कार्य के प्रमाण के साथ 40 रुपये अंश दान देकर पंजीकरण कराया जा सकता है। इस अवसर पर श्रम विभाग से राहुल कुमार, आनन्द श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद, जिला सलाहकार जय प्रकाश, एशोसिएशन फार वालंटरी ऐक्शन से अभिनव द्विवेदी, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से जिला कार्यक्रम प्रमुख प्रसून शुक्ला, फील्ड कवर्डिनेटर तेज नारायण, ब्लाक कवर्डिनेटर रामशंकर, एडीओ पंचायत आशुतोष यादव, सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास विभाग अब्दुल गफ्फार आदि लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 08 जून 2026/ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के तहत 6 जून से 20 जून तक जनपद के सभी विकास खंडों में श्रम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं श्रमिक पंजीकरण के उद्देश्य से विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं
- by Netra 24 Times
- 08/06/2026
- 29 Views
- 1 week ago
